
कनाडिया में एक निजी कंपनी में काम करने वाले साफ्टवेअर इंजीनियर की हादसे में मौत हो गई। वह छिंदवाडा के रहने वाले थे। यहां किराये से रहते थे। पुलिस के मुताबिक घटना बुधवार रात की है। सेंकी पुत्र कुंवर निवासी निपनिया की बाइक कनाडिया ब्रिज के यहां पड़ी हुई मिली थी। वही नजदीक ही वह भी घायल पड़े थे। उनके मोबाइल से पुलिसकर्मियो ने भाई को छिंदवाडा में कॉल किया। इसके बाद दोस्त जसवंत को एमवाय भेजा गया। सेंकी की बाइक को किस वाहन ने टक्कर मारी। इसकी जानकारी निकाली जा रही है। परिवार गुरूवार को शव को लेकर छिंदवाडा चले गया। सेंकी के परिवार में उनका एक भाई और बहन व माता है।
