सराफा के व्यापारीगण करेंगें, अब ग्राहकों को साइबर अपराधों के प्रति भी जागरूक

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

◆ इंदौर पुलिस के साइबर जनजागरूकता अभियान से जुड़ें सराफा के भी व्यापारी।

◆ Addl. DCP क्राइम के साथ व्यापारियों ने भी पोस्टर्स, स्टिकर्स बाजार में लगाकर, लोगों को पम्पलेट्स वितरित कर, किया उन्हें साइबर जागरूक बनने के लिए प्रेरित।

इंदौर- वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये, इसके प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से, पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में इंदौर पुलिस द्वारा लगातार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी अनुक्रम में एडिशनल कमिश्नर इंदौर श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आज दिनांक को एडिशनल डीसीपी क्राइम श्री राजेश दंडोतिया ने साइबर वालिएंटीयर्स एवं टीम के साथ सराफा बाज़ार पर पहुँचे और वहां के 50 सराफा व्यपारियों के साथ बाजार में विभिन्न स्थानों पर पोस्टर्स व स्टिकर्स लगाए तथा वहां मार्केट में आएं करीब 500 लोगों को साइबर अवेयरनेस हेतु बनाये पम्पलेट्स वितरित कर, उन्हें विभिन्न साइबर फ्रॉड से बचाव हेतु ध्यान रखने वाली बातों की जानकारी दी। और सभी से कहा कि वे स्वयं तो जागरूक बने ही, बल्कि अन्य लोगों को भी साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक करें।

- Advertisement -
Exit mobile version