सरकार के ख़िलाफ़ मध्य प्रदेश की जनता के हित में हरसंभव लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस : उमंग सिंघार

By Abhishek Raghuvanshi
5 Min Read

नव संकल्प शिविर का आयोजन कांग्रेस की परंपरा है। बीजेपी की सरकार हर तरफ़ घोटालों में घिरी हुई है। प्रदेश की जनता त्रस्त है। कांग्रेस आदिवासियों के लिए जल जंगल ज़मीन की लड़ाई लड़ेगी।
युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए, किसानों को खाद बिजली, पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने के लिए आज यहाँ नव संकल्प शिविर में आयें हैं हम आगे की बढ़ने दिशा तय करने के लिए गहन चिंतन मनन करेंगे।
महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की लड़ाई कांग्रेस पार्टी लड़ेगी।
मध्यप्रदेश की जनता की भलाई के लिए हम संकल्प ले रहें हैं और आप सबके सुझाव आमंत्रित हैं जहाँ कहीं कोई सुधार की आवश्यकता है उसे सुधारकर हम एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे।

यह परीक्षा की घड़ी है हमें 2028 में पास होना है, संगठन से ज़्यादा विधायकों की जवाबदारी है: जीतू पटवारी

संगठन शरीर है और विधायक उसका चेहरा है। दोनों में समन्वय से हम 2028 में सरकार लाएंगे। मध्य प्रदेश में संगठन सृजन अभियान में पाँच लाख लोगों ने भागीदारी की है। ये हमारे लिए ऐतिहासिक है।

- Advertisement -

मध्य प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है हमें एकजुट होकर सदन में मुद्दों को उठाना होगा। हमें जनता के बीच मुद्दों को लेकर जाना होगा। आज से तीन साल हैं हर कांग्रेसी को परिवर्तन में भिड़ जाना चाहिए। हम हर विधानसभा में एक स्थायी प्रभारी की नियुक्ति करेंगे।

बदलाव जरूरी है, पार्टी से बड़ा कोई नहीं: हरीश चौधरी

पार्टी से बड़ा कोई नहीं होता, बदलाव हमेशा जरूरी होता है। नेता यह बात छोड़ दें की संगठन किसी एक व्यक्ति की इच्छा से चलेगा। सोच बदलो और एक दूसरे का साथ दो। गांधी जी और नेहरू जी जैसे नेता जनता के बीच से निर्णय करते थे। हमें भी जनता और कार्यकर्ताओं के बीच रहकर उनका विश्वास जीतना होगा।

अगला चुनाव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से लड़ा जाएगा। डिजिटल प्लेटफार्म को हथियार की तरह इस्तेमालकर सरकार की नाकामियों को जनता के बीच ले जाना होगा।

जातिगत जनगणना राहुल गांधी की सोच है। कांग्रेस ने हमेशा संविधान को सर्वोपरि माना है। जब देश आज़ाद हुआ तो कांग्रेस ने अनुसूचित जाति के तौर पर दलितों को सूचीबद्ध किया। आरएसएस, दलितों के लिए जाति आधारित पहचान का समर्थक था। इसी तरह कांग्रेस ने आदिवासियों को एसटी के तौर पर पहचान दी। आरएसएस इसके भी ख़िलाफ़ था। 27 % ओबीसी हमारी सरकार ने दिया लेकिन ओबीसी को इस बात का अहसास ही नहीं है। ओबीसी की पहचान वर्ग के तौर पर नहीं जाति के तौर पर है।इसके लिए हमें जनता को जागरूक करना होगा।

कांग्रेस ही इस देश का उपाय है कांग्रेस ही मध्य प्रदेश का उपाय है जब तक हम यह नहीं समझेंगे हम आगे नहीं बढ़ेंगे। ना मैं थका हूँ ना मैं पका हूँ और आप सबके साथ हमेशा खड़ा हूँ।

हमारे नौजवान के भविष्य की चुनौती, हमारे किसान के भविष्य की चुनौती हमारे सामने है। हमारा सौभाग्य है कि हम पाँच प्रदेश से घिरे है ।
हमारी चिंता है निवेश कैसे आये? ये सम्मेलनों से नहीं आयेगा। निवेश अट्रैक्ट किया जाता है इन्वाइट नहीं! यह विश्वास के कारण आता है। उद्योगों के लिए विश्वास का वातावरण बनाना जरूरी है। इस विश्वास का निर्माण कांग्रेस ही कर सकती है।

मैं सीएम था तब उद्योगपतियों से पूछता था कि आप एमपी में निवेश क्यों नहीं करते? तो वो कहते थे कि एमपी में 5 साल से ज़मीन के लिए भटक रहें हैं। यह भ्रष्टाचार के कारण है। इसका समाधान कांग्रेस की विचारधारा ही कर सकती है।

भ्रष्टाचार और अविश्वास की बीमारी एमपी के सामने है आज कृषि क्षेत्र का क्या हाल है? खाद के लिए किसान तड़प रहा है! बड़े व्यापारियों के पास खाद की कमी नहीं है। ये कैसी व्यवस्था है? इस सोच में परिवर्तन की जरूरत है तभी हमारा कृषि क्षेत्र आगे बढ़ेगा हमें याद रखना होगा कि मध्य प्रदेश में 70 प्रतिशत क्षेत्र प्रतिशत कृषि आधारित है।

Exit mobile version