सरकारी अस्‍पताल से भागे कैदी ने किया सरेंडर, बोला पुलिस को सबक सिखाने भागा था

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

सरेंडर होने से पहले एक आवेदन लगाया। इसमें उसने बताया कि वह एमवाय में उपचार के दौरान उसकी पत्नी उससे मिलने आयी थीं। तब पुलिस उसे अपशब्द कहने लगे, और मिलने न देकर उसे भगा दिया। पुलिसकर्मियों को सबक सिखाने के लिए वह अस्पताल से फरार हुआ।
उसने बताया कि उपचार के दौरान उसकी पत्नी उससे मिलने आयी थीं
तब पुलिस उसे अपशब्द कहने लगे, और मिलने न देकर उसे भगा दिया
पुलिसकर्मियों को सबक सिखाने के लिए वह अस्पताल से फरार हुआ
इंदौर। एमवाय अस्पताल से शुक्रवार को फरार हुए कैदी ने मंगलवार को अजाक कोर्ट में वापस आकर सरेंडर कर दिया। कोर्ट में दिए आवेदन में आरोपी ने बताया कि वह पुलिसकर्मियों के व्यवहार से परेशान होकर उन्हें सबक सिखाने के लिए भाग गया था। फरार होने के बाद पुलिस ने उस पर दस हजार का ईनाम भी घोषित कर दिया था।
शुक्रवार को कैदी विशाल प्रजापति इलाज के दौरान एमवाय से भाग गया था। वह चौथी मंजिल से मचान के सहारे नीचे उतरा और फरार हो गया। हत्या के आरोपित इस कैदी ने ने मंगलवार को सरेंडर कर दिया।
सरेंडर होने से पहले एक आवेदन लगाया। इसमें उसने बताया कि वह एमवाय में उपचार के दौरान उसकी पत्नी उससे मिलने आयी थीं। तब पुलिस उसे अपशब्द कहने लगे, और मिलने न देकर उसे भगा दिया। पुलिसकर्मियों को सबक सिखाने के लिए वह अस्पताल से फरार हुआ।

Exit mobile version