सड़क पर घायल मिले मजदूर की मौत, मारपीट की आशंका:हाथ-पैर पर चोट के निशान, संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

सड़क पर घायल मिले मजदूर की मौत, मारपीट की आशंका:हाथ-पैर पर चोट के निशान, संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू
मूसाखेड़ी पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को घायल अवस्था में मिले मजदूर उमेंद्र सिंह ठाकुर की एमवाय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके हाथ-पैर और पीठ पर चोट के निशान थे। मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को पता चला था कि कुछ लोगों ने उमेंद्र के साथ मारपीट की है। उमेंद्र आजाद नगर के शिवदर्शन नगर में रहते थे। उनके भतीजे विश्वनाथ ने बताया कि काका बेलदारी का काम करते थे। वह हर दिन काम से निकल जाते थे। वे मंगलवार को एक चाय की दुकान के पास घायल पड़े मिले थे। उनके साथ मारपीट की बात सामने आई है। पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे, तब पता चला कि उमेंद्र के साथ मारपीट हुई है। एक चौकीदार और उसके साथियों को हिरासत में लिया है। उमेंद्र के परिवार में उसकी बुजुर्ग मां है। उसके दो भाई और पिता की मौत हो चुकी है। वहीं चार बहनों की शादी हो चुकी है।

Exit mobile version