सड़क किनारे खड़े जवानों ने कूदकर बचाई जान:कांग्रेस विधायक पटेल के बेटे ने बिना नंबर की एसयूवी से पुलिस जवान को मारी टक्कर

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read


आलीराजपुर बस स्टैंड पर जोबट की कांग्रेस विधायक सेना महेश पटेल के बेटे पुष्पराज पटेल ने बिना नंबर की तेज रफ्तार कार चलाते हुए पुलिस आरक्षक को टक्कर मार दी। घटना 13 जुलाई की है। आरक्षक राकेश गुजरिया व राकेश अनारे रात में गश्त कर रहे थे। जब वह बस स्टैंड पर अधिकारी से बात कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार एसयूवी उनकी ओर आई।
आरक्षक अनारे ने कार को रोकने की कोशिश की तभी चालक ने कार उन्हीं की ओर घुमा दी। अपनी ओर तेज रफ्तार एसयूवी आते देख दोनों वहां से कूदकर भागे। इसके बावजूद एसयूवी अनारे को चपेट में लेते हुए सीधे बिजली के खंभे से जा टकाराई। हादसे में गुजरिया को कमर, सीधे पैर के पंजे और चेहरे पर चोटें आई हैं। कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि उसकी टक्कर से बस स्टैंड स्थित गोल स्तंभ की रेलिंग, दीवार, कैमरे का खंभा भी टूटकर गिर गया।
आरक्षक गुजरिया ने बताया, कार पुष्पराज पिता महेश पटेल निवासी पटेल फलिया बोरखड़ जिला आलीराजपुर चला रहा था। मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 109 और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के अधिनियम में केस दर्ज किया है। में लेते हुए सीधे बिजली के खंभे से जा टकाराई। हादसे में गुजरिया को कमर, सीधे पैर के पंजे और चेहरे पर चोटें आई हैं। कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि उसकी टक्कर से बस स्टैंड स्थित गोल स्तंभ की रेलिंग, दीवार, कैमरे का खंभा भी टूटकर गिर गया।
आरक्षक गुजरिया ने बताया, कार पुष्पराज पिता महेश पटेल निवासी पटेल फलिया बोरखड़ जिला आलीराजपुर चला रहा था। मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 109 और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के अधिनियम में केस दर्ज किया है।

Exit mobile version