श्री बृजलाल उस्ताद व्यायाम शाला कुम्हार ंखाड़ी द्वारा लगातार 98 वर्ष में निशुल्क कांटा दंगल अपनी परंपरा अनुसार नाग पंचमी के पावन पर्व पर आयोजित किया गया कार्यक्रम में सर्वप्रथम एरिना का पूजन कर देश के लिए जान गंवाने वाले वीर शहीदों को मौन श्रद्धांजलि देने के पश्चात कुश्ती दंगल प्रारंभ किया गया जिसमें इंदौर समेत आसपास के बाहरी जिलों के पहलवानों ने भी कुश्ती लड़ी और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया कुश्तियां में प्रमुख आकर्षक महिला कुश्ती का रहा जिसमें अंजू करोसिया इंदौर और अनुष्का शिवहरे भोपाल के बीच मुख्य रोचक मुकाबला हुआ पुरुष कुश्ती के क्रम में मनीष कीर इंदौर एवं तरुण आचार्य उज्जैन के पहलवान के बीच मुख्य मुकाबला खेला गया.!
दंगल में प्रमुख रूप से इंदौर के जनप्रतिनिधि महापौर पुष्यमित्र भार्गव जी , पूर्व विधायक श्री आकाश विजयवर्गीय जी, नगर भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रा जी, पूर्व विधायक राजेंद्र जी वर्मा, पूर्व विधायक संजय शुक्ला जी, पार्षद पराग कौशल जी, राजेंद्र रघुवंशी जी, संतोष सिंह गौर जी, राहुल जायसवाल जी, दीपू यादव जी, राजा यादव जी, मंडल अध्यक्षद्वय चंदन सिंह बैस विशाल साहू मुन्ना समेत इंदौर के वरिष्ठ नेता गण उपस्थित हुए और विभिन्न कुश्तियां को छुड़वाने की परंपरा भी निभाई गई। विजय पहलवानों को नगद राशि एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यह जानकारी बृजलाल उस्ताद व्यायाम शाला अध्यक्ष श्री दीपक वर्मा हैप्पी और उस्ताद श्री नर्मदा कश्यप जी द्वारा प्रदान की गई । दंगल का संचालन कमलेश कश्यप पहलवान एवं महेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा किया गया। कार्यकारिणी सदस्य सुनील जी वर्मा अनिल जी वर्मा तेजू जी चौहान मोहित जी प्रजापति ऋषभ सिंह गौर गणेश वर्मा प्रितेश रघुवंशी सक्रिय रहे ।
