राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आज कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशानुसार श्रम विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में निर्माण स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन नवीन न्यायालय निर्माण स्थल पिपलियाहाना में किया गया।
इस अवसर पर शिविर में कुष्ठ रोग, टीबी रोग की स्क्रीनिंग की गई तथा रक्तचाप, मधुमेह, हेपेटाइटिस-बी एवं सी, एच.आई.वी. सिफलिस, रक्त की जॉच, टीटनेस टॉक्साईट टीकाकरण, बच्चों का टीकाकरण, चिकित्सकीय परामर्श तथा औषधि वितरण किया गया। इस अवसर कुष्ठ के पाँच मरीजों को चिन्हित किया गया, चौदह श्रमिकों के स्पूटम की जाँच की गई, इक्यासी श्रमिकों का रक्त परिक्षण किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर को अत्यंत उपयोगी बताया गया।
