
पैसे देने के बहाने आरोपितों के बताएं पते पर टीम पहुंची तो सतीश दोस्त आरुष आरोरा व तेजवीर सिंह के साथ था। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि अपने शौक पूरे करने के लिए लोगों से कर्जा लिया। जिसे चुका नहीं पाने के कारण अपहरण की झूठी साजिश रची थी।
फरियादी श्रीराम गुप्ता ने शिकायत की थी कि बेटा सतीश चौईथराम मण्डी में काम करता है।
उसको किसी ने बंधकर बनाया है। छोड़ने के एवज में एक लाख रु. फिरौती मांग कर रहे हैं।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टीम गठित कर घटनास्थल के आसपास लोगों से पूछताछ की।
इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में शौक पुरा करने के लिए खूद के अपहरण की झूठी कहानी रचकर परिवार से फिरौती मांगने का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को फरियादी श्रीराम गुप्ता ने शिकायत की थी कि बेटा सतीश चौईथराम मण्डी में काम करता है। उसको किसी ने बंधकर बनाकर रखा है, उसे छोड़ने के एवज में एक लाख रुपये फिरौती मांग कर रहे हैं। इस पर टीम गठित कर घटनास्थल के आसपास लोगों से पूछताछ की।
टीम द्वारा तत्काल मोबाइल नंबर की लोकेशन निकाली। पैसे देने के बहाने आरोपितों के बताएं पते पर टीम पहुंची तो सतीश दोस्त आरुष आरोरा व तेजवीर सिंह के साथ था। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि अपने शौक पूरे करने के लिए लोगों से कर्जा लिया। जिसे चुका नहीं पाने के कारण अपहरण की झूठी साजिश रची थी।
