इंदौर | विजय नगर क्षेत्र में पड़ोसी ने छत से महिला के सिर पर गमला फेंक कर घायल कर दिया। पड़ोसी नशे की हालत में शोर मचाने के साथ ही अपशब्द बोल रहे थे। महिला ने रोका तो पड़ोसी ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक घायल महिला का नाम लीला वर्मा निवासी सेठी संबंध नगर है। महिला की शिकायत पर पड़ोसी आनंद कुशवाह के खिलाफ केस दर्ज कर किया गया। फरियादी ने बताया कि रविवार रात घर के पास रहने वाला आरोपी आनंद नशे की हालत में जोर-जोर से गालीगलौज कर रहा था। जब भतीजे पप्पू और आयुष ने उसे समझाने की कोशिश की तो आरोपी ने गालियां दीं। उसने पप्पू का गिरेबान पकड़ कर मारपीट की।
