शासकीय मेले व प्रदर्शनी में दिव्यांगजन के लिए निःशुक्ल स्टॉल का होगा आवंटन

By Abhishek Raghuvanshi

इंदौर,
इंदौर जिले में अब दिव्यांगजन को शासकीय व अर्द्ध शासकीय मेलों व प्रदर्शनियों तथा जनहित में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में निशुल्क स्टॉल आवंटन किया जाएगा। इस सम्बंध में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के संयुक्त संचालक ने आयुक्त नगर निगम, जिला पंचायत सीईओ, जिला शिक्षा अधिकारी सहित यशवंत क्लब, अभय प्रशाल व बास्केटबॉल एसोसिएशन के अलावा सभी शासकीय विभागों को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है। संयुक्त संचालक द्वारा वर्ष 2023 में कलेक्टर इंदौर के उस आदेश का उल्लेख किया है, जिसमें शासकीय व अर्द्ध शासकीय संस्थाओं की रिक्त भूमि, भवन सभागृह आदि समय-समय पर अस्थायी रूप से आयोजित मेले व प्रदर्शनियों में दिव्यांग कलाकारों व्यवसायियों एवं उद्यमियों को हुनर और व्यवसाय बढ़ाने के लिए स्टॉल निशुल्क प्रदाय करने के आदेश है।

Exit mobile version