- धर्मेश यशलहा
विश्व विश्वविद्यालय खेलों में बैडमिंटन में भारत को मिश्रित टीम मुकाबले में कांस्य पदक प्राप्त हुआ, एफ आई एस यु विश्व विश्वविद्यालय खेलों में यह भारत का पहला पदक हैं, जर्मनी के मुल्हैम एन डेर रुहर में हो रही स्पर्धा में भारत , सेमीफाइनल में ताईपेई से 1-3 से पराजित हुआ, भारत को एक मात्र जीत देविका सिहाग ने दिलाई, भारत ने क्वार्टर फाइनल में मलेशिया को 3-2 से
और प्रि क्वार्टर फाइनल में अमेरिका को 3-1 से हराया,
सेमीफाइनल में सतीश कुमार करुणाकरन, विश्व नंबर 38 सु लि यांग से51 मिनट में 13-15, 15-13, 10-15 से हार गए, विश्व नंबर 101 देविका सिहाग ने विश्व नंबर 74 हुआंग चिंग पिंग को 25 मिनट में 15-10,15-10 से हराकर उलटफेर किया और भारत को 1-1 से बराबर किया, ताईपेई के चेन झि राय और लिन यु चिह ने सनीथ दयानंद और सतीश कुमार करुणाकरन को 18 मिनट में 15-8,15-13 से हराया, हसु यिन-हुई और यांग चु युन ने महिला युगल में तस्नीम मीर और वर्षिनी विश्वनाथ श्री को 19 मिनट में 15-3,15-8 से हराकर ताईपेई को 3-1 से जीत दिलाई, ताईपेई का फाइनल चीन से है, चीन ने सेमीफाइनल में कोरिया को 3-1 से हराया,
भारत ने क्वार्टर फाइनल में मलेशिया को निर्णायक मैच में 3-2 से पराजित किया, सतीश कुमार करुणाकरन और वैष्णवी खडकेकर ने वी पी हर्न और क्लेरिसा साम को 34 मिनट में 15-9,11-15,15-11से हराया, सनीथ दयानंद, विश्व नंबर 77 कोक जिंग होंग से 40 मिनट में 15-9,13-15,11-15 से हार गए, विश्व नंबर 101 देविका सिहाग ने विश्व नंबर 132 सिति झुलैखा को 39 मिनट में 15-5,8-15,15-12 से हराकर भारत को 2-1 से आगे किया, सनीथ दयानंद और सतीश कुमार करुणाकरन, विश्व नंबर 64 ब्रोजान जेरेमी गूंतिंगऔर एम फाझरिया मोहम्मद राझिल से 18मिनट में 8-15,6-15से हार गए, 2-2की बराबरी के बाद तस्नीम मीर और वर्षिनी विश्वनाथ श्री ने पांचवें और निर्णायक मैच में विश्व नंबर 300 ली झिन जिई और लोव यीन युआन को 19 मिनट में 9-15,15-13,15-13 से हराया दूसरे गेम में भारतीय जोड़ी ने 4-3और 13-10 की बढ़त लेकर जीत को प्रशस्त किया, क्वार्टर फाइनल में चीन ने थाईलैंड को3-0 से, कोरिया ने हांगकांग को 3-0से और ताईपेई न जापान को 3-1 से हराया, भारत ने प्रि क्वार्टर फाइनल में अमेरिका को 2-0की बढ़त लेकर हराया, देविका सिहाग विश्व नंबर 259 एल्ला लिन से 33 मिनट में 11-15,20-21 से हार गई सतीश कुमार करुणाकरन ने मिश्रित युगल और पुरुष युगल मैच जीता,
एशियाई जूनियर मिश्रित टीम स्पर्धा में भारत क्वार्टर फाइनल में
इंडोनेशिया के सोलो में हो रही एशिया जूनियर मिश्रित टीम बैडमिंटन स्पर्धा में भारत ने श्रीलंका को 110-69 से हराने के बाद संयुक्त अरब अमीरात को 110-83 से हराकर समूह “द” के तीनों मैच जीते, भारत ने हांगकांग को 110-100 से हराया, विश्व जूनियर नंबर एक तनवी शर्मा, रुजुला रामु, विश्व जूनियर नंबर 6 भार्गव राम अरिगेला और विस्वा तेज गोब्बुरु ने अपने मैच जीते, क्वार्टर फाइनल में भारत,जापान, इंडोनेशिया, कोरिया, चीन मलेशिया और थाईलैंड, हांगकांग से खेलेगा
एन से युंग को इस साल छठवा और शी युकि को तीसरा खिताब
विश्व नंबर 1 कोरिया की एन से युंग ने जापान खुली सुपर 750 बैडमिंटन स्पर्धा में विश्व नंबर 3 चीन की वांग झि यि को 42 मिनट में 21-12,21-10 से हराकर दूसरी बार महिला एकल खिताब जीता, आल इंग्लैंड विजेता एन इस साल बात स्पर्धाओं में से छह स्पर्धाओं के फाइनल खेलकर छठवां खिताब हासिल कर एकछत्रता कायम की, एन ने 29 वां विश्व टूर और 33वां खिताब सबसे आसानी से जीता हैं, एन की वांग पर यह लगातार पांचवी और 17 वें मुकाबले में 13 वीं जीत हैं,वे दो साल पहले यह खिताब जीत चुकी हैं, सेमीफाइनल में एन ने विश्व नंबर 32 जापान की रिको गुंजि को21-12,21-10 से और वांग ने पिछले साल सहित चार बार यह स्पर्धा जीत चुकी तीसरे क्रम की जापान की अकाने यामागुची को 21-15,21-18 से हराया,
तीसरे क्रम के चीन के शी युकि नू आठवें क्रम के फ्रांस के अलेक्स लनिएर को 50 मिनट में 21-17,21-15 से हराकर खिताब छिना, एक दशक बाद किसी चीनी ने पुरुष एकल खिताब जीता हैं,2015 में लिन डान जीते थे, शी ने पहला गेम 16-16 की बराबरी के बाद 26 मिनट में जीता, दूसरे गेम में 6-6 के बाद हमेशा बढ़त बनाएं रखी, पिछले साल अलेक्स ने इसी स्पर्धा में शी युकि को सेमीफाइनल में हराकर उलटफेर किया था, सेमीफाइनल में शी ने विश्व नंबर 16 फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव को 21-12,28-26 से और गत विजेता अलेक्स लनिएर ने जापान के कोकि वातनाबे को21-19,21-15 से हराया, क्रिस्टो पोपोव ने क्वार्टर फाइनल में जापान के कोदाई नाराओका को हराकर उलटफेर किया था,
कोरियाई किम वोन हो और सेओ सेंग जाई विश्व नंबर एक
एन से युंग के बाद कोरियाई किम वोन हो और सेओ सेंग जाई भी विश्व नंबर एक हो रहे हैं, टोक्यो में पुरुष युगल फाइनल में तीसरे क्रम की इस कोरियाई जोड़ी ने गत विजेता ,विश्व नंबर एक मलेशिया के गोह स्झे फेई और शुरू इज्जुद्दीन को 38 मिनट में हराया,इस साल के तीनों सुपर -1,000 खिताब जीतने वाले किम और सेओ 22 जुलाई 2025 को विश्व नंबर पर हो जाएंगे, सेमीफाइनल में किम और सेओ ने मलेशिया के ओंग येव सिन और तेओ ईइ यि को 21-14,21-15 से हराया,
लियु शेंग शु और तान निंग ने महिला युगल एवं जिआंग झेन बोंग और वेई या दिन ने मिश्रित युगल खिताब बचाते हुए चीन को तीन खिताब दिलाएं,
लियु शेंग शु और तान निंग ने तीसरे क्रम की मलेशिया की पिअर्ली तान और थिनाह मुरलिधरन को21-15,21-14 से हराया, चीनी जोड़ी की मलेशियाई जोड़ी पर लगातार पांचवी और 12 वें मुकाबले में नवीं जीत हैं, विश्व नंबर 3 पिअर्ली तान और थिनाह मुरलिधरन ने सेमीफाइनल में विश्व नंबर 2 जापान की नामि मत्सुयामा और चिहारु शिदा को 21-13,21-11 से हराया,15वें मुकाबले में मलेशियाई जोड़ी की दूसरी ही जीत हैंं, लगातार सात हार के पहले फ्रेंच खुली स्पर्धा 2022 के क्वार्टर फाइनल में मलेशियाई जोड़ी ने इस जापानी जोड़ी को पहली बार हराया था, विश्व नंबर 2 चीन के जिआंग झेन बांग और वेई या झिन ने मिश्रित युगल फाइनल में थाईलैंड के डेचापोल और सुपिसारा को 21-19, 16-21, 21-15 से पराजित किया , थाई जोड़ी लगातार तीसरा फाइनल खेले हैं, सिंगापुर खुली स्पर्धा जीती, इंडोनेशिया खुली स्पर्धा में उपविजेता रहे और अब जापान खुली स्पर्धा में भी उपविजेता,
चीन खुली स्पर्धा में सिंधु, लक्ष्य और प्रणोय को पहले दौर में ही कडी चुनौती:ट्रेसा जोली और गायत्री गोपीचंद एवं ध्रुव कपिला और तनिषा क्रास्टो, मालविका हटे
अब 22 से 27 जुलाई तक चीन खुली सुपर 1,000 बैडमिंटन स्पर्धा चीन के चेंगझोयु में हैं, पुरुष एकल में लक्ष्य सेन और एच एस प्रणोय एवं पुरुष युगल में सात्विक साईंराज रैकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को ही प्रविष्टि मिली हैं, लक्ष्य सेन, पांचवें क्रम के चीन के लि शि फेंग से और एच एस प्रणोय,जापान के कोकि वातनाबे से पहले दौर में खेलेंगे, दो और खिलाड़ी नाम वापस लेते हैं तो आयुष शेट्टी को पुरुष एकल में जगह मिल सकती है, पी वी सिंधु, अनुपमा उपाध्याय और उन्नति हुडा को महिला एकल में खेलना हैं, सिंधु को पहले दौर में ही छठवें क्रम की जापान की टोमोका मियाझाकि से भिड़ना है,एक खिलाड़ी हटी तो, रक्षिता श्री संतोष रामराज को भी प्रविष्टि मिली सकती है, प्रमुख भारतीय चुनौती ट्रेसा जोली और गायत्री गोपीचंद महिला युगल एवं ध्रुव कपिला और तनिषा क्रास्टो मिश्रित युगल से हट गए हैं , महिला एकल में मालविका बंसोड ने भी नाम वापस लिया, - धर्मेश यशलहा
सरताज अकादमी
” स्मैश “
