विकास के साथ विरासत भी सुरक्षित रहे – महापौर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मेट्रो स्टेशन निर्माण में गुमटी व खेल कार्यालय विस्थापन पर महापौर सख्त

मेट्रो अधिकारियों को निर्देश किसी भी कार्रवाई से पहले दे पूरी जानकारी

इंदौर, सोमवार। मेट्रो स्टेशन निर्माण के चलते विधानसभा क्रमांक 3 के एम.जी. रोड थाना क्षेत्र स्थित गुमटी संचालकों और खेल कार्यालयों के विस्थापन पर सोमवार को सिटी बस कार्यालय में अहम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने की, वहीं विधायक गोलू शुक्ला भी मौजूद रहे।

- Advertisement -

महापौर ने मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी किसी तरह की कार्रवाई से पहले महापौर और विधायक को पूर्ण जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्य जरूरी हैं, लेकिन इसके साथ पारंपरिक खेल गतिविधियों, सांस्कृतिक धरोहरों और पुराने मंदिरों का संरक्षण भी प्राथमिकता होनी चाहिए।

बैठक में तय किया गया कि गुमटी संचालकों और खेल कार्यालयों को वैकल्पिक एवं उपयुक्त स्थान नियमानुसार उपलब्ध कराए, साथ ही मंदिरों के पुनर्निर्माण और खेल सुविधाओं की निरंतरता के लिए विशेष व्यवस्था भी की जाए। महापौर ने मेट्रो अधिकारियों से विस्तृत योजना शीघ्र प्रस्तुत करने को कहा।

Exit mobile version