लिव इन में रह रही युवती ने साथ छोड़ा:डिलेवरी बॉय ने जहर खाकर दोस्त को किया फोन, अस्पताल में मौत

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

राजेन्द्र नगर क्षेत्र के भीमनगर में रहने वाले 24 वर्षीय सुनील धुनधाड़े ने सोमवार को जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसने दोस्त विकास को फोन किया, जिसने उसे एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान सुनील की मौत हो गई। अस्पताल ले जाते समय सुनील ने दोस्त को दिव्या से बात होने के बारे में बताया, जो लिव इन में रह रही थी और दो माह पहले विवाद के चलते छोड़कर चली गई थी। संयोगितागंज पुलिस ने शव पोस्ट मार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि सुनील अपने भाई के ऑफिस में पार्सल डिलेवरी का काम करता था। उसने अस्पताल जाते हुए दोस्त विकास को महिला दिव्या के बारे में बताया था। वहीं विकास ने बताया कि सुनील की नजदीकी तलाकशुदा महिला दिव्या से बढ़ी और वे लिव इन में रहने लगे। सुनील ने गृहस्थी का पूरा सामान खरीदा और परिवार से अलग महिला के साथ रहने लगा था। दो माह पहले सुनील और दिव्या के बीच कहासुनी हुई और दिव्या उसे छोड़कर चली गई। तब से सुनील तनाव में रहने लगा। सोमवार को भी सुनील ने दिव्या से फोन पर बात की और मैसेज किया था।

Exit mobile version