लव जिहादी की जमानत के लिए उसके गुर्गे पीड़िता को धमका रहे हैं आरोप है कि विधानसभा-2 में भाजपा मंडल महामंत्री ने लव जिहादी का मसीहा बन दुष्कर्म पीड़िता को चाय पिलाने के बहाने अगवा किया और राजीनामे के लिए हाई कोर्ट ले गया वहां लव जिहादी के साथी पहले से मौजूद थे उन्होंने पीड़िता के कोर्ट पहुंचने से पहले ही आरोपी के पक्ष में एफिडेविट बनवा रखा था जिस पर पीड़िता को धमकाकर साइन करवा लिए पीड़िता ने हिंदू संगठन को सूचना दी तो मानसिंह राजावत, लक्की, कुलदीप सिंह और ऐश्वर्या शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे और लव जिहादी के गुर्गों को खदेड़कर एफिडेविट कैंसिल करवाया। वहीं भाजपा के मंडल महामंत्री सहित उसके साथियों पर तुकोगंज थाने में केस दर्ज कराया गया जानकारी के अनुसार कनाड़िया पुलिस ने 12 जून को इलाके की 25 वर्षीय युवती की शिकायत पर लव जिहादी यूसुफ खान निवासी खजराना पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था यूसुफ ने मुकेश बनकर युवती से दोस्ती की और शारीरिक शोषण किया सच सामने आने पर पीड़िता ने उसके खिलाफ केस दर्ज कराया, जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था
