रेस्टोरेंट में नकदी ओर मोबाइल ले गए चोर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

अन्नपूर्णा क्षेत्र स्थित गोवर्धन रेस्टोरेंट में चोरी की घटना सामने आई है। रेस्टोरेंट संचालक जयदीप सिंह चौहान ने बताया कि यह घटना 16 फरवरी की रात की है। उस रात रेस्टोरेंट बंद कर वह महू अपने घर चले गए थे।
सवेरे करीब 11 बजे जब कर्मचारी रेस्टोरेंट पहुंचे, तो उन्होंने शटर का ताला टूटा हुआ पाया। इसके बाद जब संचालक रेस्टोरेंट पहुंचे, तो अंदर दो मोबाइल और 30 हजार रुपए गायब मिले।
संचालक ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंपे हैं, जिसके आधार पर पुलिस संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी हुई है। मंगलवार को इस मामले में चोरी का केस दर्ज किया गया है।

Exit mobile version