इंदौर के महू में राहुल गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को चच्चर शेर कहकर उनका हालचाल पूछा। अपने संवोधन के दौरान उन्होंने RSS प्रमुख मोहन भागवत के एक बयान पर प्रतिक्रिया दी।
टाहुल गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कार्यकताओं को ‘वव्बर शेट’ कहकर पूछा, “कैसे हैं आप लोग?” इसके बाद टाहुल गांधी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के एक बयान पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि यह सीधे संविधान पर हमला है। उन्होंने आटोप लगाया कि लोकसभा चुनाव से पहले कुछ लोग संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे थे।
राहुल गांधी ने यह भी कहा कि उन लोगों ने कहा था कि अगर 400 सीटें जीत लीं तो वे संविधान बदल देंगे, लेकिन जब वे लोकसभा में 400 सीटें नहीं जीत पाए, तो उन्हें सदन में घुसने के लिए मत्था टेकना पड़ा। टाहुल गांधी ने चेतावनी दी कि जिस दिन संविधान खत्म होगा, उस दिन देश के गरीबों, दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों के लिए कुछ नहीं बचने वाला। उन्होंने कहा कि इनका यही असली उद्देश्य है।
राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला
राहुल गांधी ने कहा कि आप जो जीएसठी रेस्टोरेंट और डाबों पर खाते समय देते हैं, उतनी ही राशि अरबपति भी देते हैं। उन्होंने कहा कि लाखों करोड़ रुपये आपकी जेब से निकलकर सीधे अरबपतियों के अकाउंट में जाते हैं। राहुल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 लाख करोड़ रूपए का कर्ज जरवपतियों का माफ किया है, जो असल में आपका पैसा था। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि किस किसान या मजदूर का कर्जा माफ किया जाता है, जबकि अरवपतियों का कर्जा आपके पैसों से माफ किया जा रहा है। राहुल मंच से अडानी-अंबानी और मोदी सरकार पर हमला बोल रहे हैं।
बड़े कॉन्ट्रेक्ट्स 2-3 अरबपतियों तक सीमितः राहुल गांधी
टाहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा कि देश में सभी बड़े कॉन्ट्रैक्ट दो-तीन अश्वपतियों को दिए जा रहे हैं और अडाणी और अंवानी जैसे लोगों को पूरा धन सौंपा जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि संविधान से पहले इस देश में गरीबों, दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों के कोई अधिकार नहीं थे। अधिकार सिर्फ राजा-महाराजाओं के पास थे। राहुल ने बताया कि वह बदलाव स्वतंत्रता संग्राम के बाद आया, जब आपको जमीन का अधिकार और अन्य अधिकार दिए गए। उन्होंने यह आरोप लगाया कि वीजेपी और आरएसएस आजादी से पहले वाले हिंदुस्तान की कल्पना करते हैं, जहां सिर्फ अडाणी और अंवानी जैसे लोग ही अधिकार रखते थे।
मोदी जी जातिगत जनगणना से डरते हैं: राहुल गांधी
टाहुल गांधी ने जातिगत जनगणना का मुद्दा उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “मोदी जी जातिंगत जनगणना कराने से डरते हैं और वे इसे कभी नहीं करेंगे। राहुल ने दावा किया कि कांग्रेस लोकसभा और राज्यसभा में 50 फीसदी आरक्षण की सीमा को तोड़ने का काम करेगी। उन्होंने कहा, “हम 50 फीसदी से ज्यादा आरक्षण देंगे और इसके लिए टाष्ट्रीय स्तर पर कानून बनाएंगे।
जीएसटी आप भरते हैं, फायदा चाइना और अडाणी-अंबानी को होता है
जीएसटी पर चर्चा करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘जीएसटी आप देते हो, मेहनत आप करते हो, लेकिन चाइना का सामान अडाणी-अंवानी भारत में बेचते हैं। इससे चाइना के युवाओं को रोजगार मिलता है और आपके बच्चों में नौकरियां छीनी जाती हैं। उन्होंने आटोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल के दाम कम होने के बावजूद भारत में पेट्रोल की कीमत कभी घटती नहीं है।
90 अफसर तय करते हैं देश का बजटः राहुल
राहुल गांधी ने दोहराया कि देश का बजट केवल 90 अफसर तय करते हैं। उन्होंने कहा, ‘यह अफसर तय करते हैं कि किल टाज्य को कितना पैसा मिलेगा। लेकिन इन 90 अफसरों में 5 फीसदी भी दलित, आदिवासी या पिछड़े वर्ग के लोग शामिल नहीं हैं, जबकि देश की 50 फीठादी आबादी पिछड़ों की है।
