राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 26 नवम्बर को इंदौर आयेंगे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल दो दिवसीय इंदौर भ्रमण पर 26 नवम्बर को सुबह 9 बजे देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट इंदौर आएंगे। इस दौरान वे यहाँ आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 26 नवम्बर को सुबह 11.15 बजे डॉ. अम्बेडकर नगर महू स्थित डॉ. बी. आर. अम्बेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय में आयोजित “संविधान दिवस और प्रस्तावना वाचन कार्यक्रम” में सम्मिलित होंगे। यहां वे डॉ. बी.आर. अम्बेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय महू के 7वें दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इसके पश्चात राज्यपाल श्री पटेल दोपहर 4 बजे कृषि महाविद्यालय इंदौर में आयोजित आदिवासी छात्रावास एवं एरोपोनिक इकाई का उद्घाटन और बालिका छात्रावास के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे।
राज्यपाल श्री पटेल अगले दिन 27 नवम्बर को अरंडिया स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम विश्वविद्यालय इंदौर में “सिकल सेल पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

Exit mobile version