राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में राज्य स्तरीय वन्यजीव सप्ताह-2025 के समापन समारोह में 7 अक्टूबर मंगलवार को सुबह 11 बजे शामिल होंगे। राज्यपाल श्री पटेल इस अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र वितरित करेंगे। समारोह में वन राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार भी उपस्थित रहेंगे।
