राजेंद्र नगर में पत्नी का मारपीट में कान कटा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

राजेंद्र नगर पुलिस ने माया मंसोरे निवासी अर्जुन नगर की शिकायत पर मनोज मंसोरे के खिलाफ मारपीट को लेकर एफआईआर दर्ज की है। माया ने बताया कि वह मेड का काम करती है। पति शराब के नशे में घर आए थे। इस बात का उसने विरोध किया। तब पति ने अपशब्द कहे और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। पति ने कान के टॉप्स खींचे, जिससे उसका कान कट गया। पुलिस ने इस मामले में पति पर एफआईआर दर्ज की है।

Exit mobile version