रणजीत हनुमान व अन्नपूर्णा रोड पर 20 टीन शेड हटाए

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शहर में कई स्थानों पर दुकानदारों ने सड़क किनारे सामान रखकर अतिरिक्त शेड भी लगा लिए हैं। इसके अलावा पूरे फुटपाथ पर कब्जा कर रखा है। यही नहीं, इनके और इनके यहां आने वाले ग्राहक अपने वाहन सड़क पर खड़े कर देते हैं। नतीजा यह है कि यातायात बाधित हो रहा है। सड़क पर वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है। इसी को देखते हुए बुधवार को प्रशासन व नगर निगम की टीम ने संयुक्त रूप से रणजीत हनुमान रोड और अन्नपूर्णा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाए। इस दौरान 2 ट्रक सामान जब्त किया और 20 से अधिक टीन शेड हटाए गए। ट्रैफिक पुलिस ने व्यवधान डाल रहे वाहनों से 9500 रुपए जुर्माना वसूला। टीम में एसडीएम सीमा मौर्य, जोनल अधिकारी सुनील जादौन आदि मौजूद थे। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी

Exit mobile version