इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के केन्द्रीय पदाधिकारी भैयाजी जोशी ने संघ के अनुषांगिक संगठनों के चुनिंदा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए विस्तार से मंथन भी किया… इसमें मुख्य रूप से शताब्दी वर्ष (2025-26) के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने का एजेंडा शामिल रहा… खबरों के अनुसार, तय हुआ कि 21 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक विजयादशमी उत्सव कार्यक्रम होंगे… वहीं, ऐसा पहली बार होगा कि 15 से 30 वर्ष तक के स्वयंसेवकों के लिए युवा शिविर आयोजित होगा… इसी तरह 1 से 15 जनवरी तक हिन्दू सम्मेलन भी आयोजित होंगे… इस शताब्दी वर्ष के दौरान 10 दिनी घर-घर सम्पर्क अभियान भी चलाया जाएगा… संघ गांवों, बस्तियों से लेकर शहर तक नागरिक संवाद कार्यक्रम करेगा… किसानों, व्यापारियों से लेकर महिलाओं और प्रोफेशनल्स को भी आयोजनों से जोड़ेंगे… बैठक में भैयाजी जोशी ने कहा कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना होगा… उन्होंने प्रचारकों-स्वयंसेवकों से भी आग्रह किया कि गांवों में शाखाओं की संख्या बढ़े ही, वहीं संघ विश्वविद्यालयों और उच्च शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों को भी जोड़े… पंच परिवर्तन, सेवा कार्यक्रमों से लेकर शाखाओं के विस्तार पर खासा जोर तो रहा ही, वहीं यह भी तय हुआ कि युवाओं की सुविधानुसार शाखाओं के समय में भी परिवर्तन किया जाए, जिससे शाखाएं सुबह से लेकर शाम तक कभी भी लग सकें…. वहीं संघीय सूत्र मीडिया को यह भी बताते हैं कि संघ प्रमुख मोहन भागवत सितम्बर में एक बार फिर इंदौर आ रहे हैं… वे मंत्री प्रहलाद पटेल की पुस्तक ‘परिक्रमा’ का विमोचन करेंगे… यह कार्यक्रम 13-14 सितम्बर को आयोजनत होने की संभावना है, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य व अन्य शामिल रहेंगे… इंदौर में भैयाजी जोशी द्वारा ली गई इस बैठक में बजरंग दल, विहिप, सेवा भारती, संघ परिवार सहित भाजपा व अन्य संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे..!
