
एरोड्रम थाना अंतर्गत धर्मराज कालोनी में बुधवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फरियादी ऋतु मिठोरा के मुताबिक आरोपित एकलव्य यादव बेटी से बात करता है। बेटा रौनक समझाने गया तो घनश्याम,अभिषेक आदी ने हमला कर दिया। दूसरी तरफ से पिंकी यादव ने रवि मिठोरा,रौनक मिठोरा और ऋतु के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है।
