मैच के बाद विवाद:केटरिंग का काम करने वाले युवक की चाकू मारकर हत्या

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के एमआईजी में क्रिकेट मैच के जुलूस के बाद आपसी रंजिश के चलते केटरिंग का काम करने वाले एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने रात में इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि बचाव में मृतक की मां आई थी। उन्हें चाकू हाथ में लगा इसके बाद बेटा बीच में आया। जिसमें बदमाशो ने उसे चाकू मार दिए।
एमआईजी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना नया बसेरा इलाके की है। यहां पर महेश(27)पुत्र शंकर बामनिया को सूरज पुत्र संतोष निवासी नयाबसेरा, आशू उर्फ आशुतोष पुत्र संतोष और राम ने चाकू मार दिए। इलाके के लोग गंभीर हालत में महेश को लेकर एमवाय पहुंचे। यहां देर रात उसकी मौत हो गई।
रिश्तेदारों ने बताया कि इंडिया टीम के मैच जीतने के बाद महेश गली नंबर 4 में गया था। यहां करीब 11 बजे सूरज से उसका सामान हुआ। सूरज से आरोपी की पुरानी रजिंश चल रही है। उसने हाथ के पास चाकू मारा। जो छाती में घुस गया। इस दौरान काफी खून बह गया। उसे मौके से उठाकर कुछ लोग अस्पताल लेकर पहुंचे थे।
परिवार के मुताबिक सूरज केटरिंग का काम करता है। उसके परिवार में पिता मिस्त्री है। एक बड़ा भाई भी है। पुलिस ने देर रात हत्या की जानकारी लगने पर कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है।
मां भी हुई घायल
पुलिस की एफआईआर के मुताबिक मरूबाई पर महेश से हो रहे विवाद में बचाव करने पहुंची। इस दौरान आरोपियों ने चाकू निकाला। मरूबाई के हाथ में चाकू लगा। जब महेश बीच में आया तो आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई। ँ

Exit mobile version