मेघदूत चौपाटी : दुकानें हटाने, लगाने, फिर हटाने का दौर जारी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मेघदूत चौपाटी पर दुकान लगाने का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो दिन पहले ही यहां पर दुकान, गुमटियां दोबारा लगाने को लेकर विवाद हुआ था। मंगलवार को फिर कुछ दुकानें लगीं, जिन्हें हटाने के लिए निगम का अमला जेसीबी लेकर पहुंचा। उपायुक्त लता अग्रवाल के निर्देश पर सहायक रिमूवल अधिकारी बबलू कल्याणे सहित रिमूवल की टीम और पुलिस फोर्स दुकानों को हटाने पहुंचा। सारी दुकानों को ढहाया गया। कार्रवाई का विरोध हुआ। मालूम हो, यहां मेट्रो स्टेशन बन रहा है। इसलिए जगह खाली कराई जा रही है

Exit mobile version