Love jihad: इंदौर में किन्नर के बहकावे में आकर डेरे पर आई हिंदू युवती दुष्कर्म का शिकार हो गई। दो भाईयों ने उसके साथ जबरदस्ती की और गोली से उड़ाने की धमकी दी। आरोपियों ने दोनों से शादी करने का दबाव बनाया और कहा कि मतांतरण कर मुस्लिम धर्म स्वीकार लो।
किन्नर के डेरे पर हिंदू युवती से दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर)
इंदौर। किन्नर के बहकावे में आकर डेरे पर आई हिंदू युवती दुष्कर्म का शिकार हो गई। दो भाईयों ने उसके साथ जबरदस्ती की और गोली से उड़ाने की धमकी दी। आरोपियों ने दोनों से शादी करने का दबाव बनाया और कहा कि मतांतरण कर मुस्लिम धर्म स्वीकार लो। हीरानगर पुलिस ने दोनों भाईयों के खिलाफ सात गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार मूलत: कन्नौद (देवास) निवासी 24 वर्षीय पीड़िता माता-पिता के साथ मूसाखेड़ी (आजादनगर) में रहती है और एक कंपनी में नौकरी करती है। पारिवारिक समस्याओं को लेकर पालदा निवासी सिमरन (किन्नर) से उसकी मुलाकात हुई थी। सिमरन ने एमआर-10 पर रहने वाले गुरु (किन्नर) से मिलवाने का आश्वासन दिया और 16 अक्टूबर 2024 को किन्नरों के डेरे पर आई। डेरा किन्नर सपना हाजी का बताया गया था।
दरअसल, इस मामले में हीरानगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक 24 साल की युवती ने राजा हाशमी व उसके भाई समीर हाशमी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। युवती का कहना है कि करीब एक साल पहले उसके साथ दोनों भाइयों ने दुष्कर्म किया। फिर बाद में उस पर धर्म परिवर्तन करने और उनसे शादी करने का दबाव भी बनाया गया। युवती की शिकायत पर करणी सेना के पदाधिकारियों की मौजूदगी में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।
