मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने दमोह जिले के चार नागरिकों के निधन पर किया दुख व्यक्त

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले में हुई एक सड़क दुर्घटना में दमोह जिले के 4 लोगों की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि संकट की इस घड़ी में मध्यप्रदेश सरकार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है। दिवंगत व्यक्तियों के परिजन को 2-2 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश प्रशासन को दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

- Advertisement -
Exit mobile version