मुंबई में 15-20 बच्चों को बंधक बनाने वाला पकड़ा गया, ऑडिशन के नाम पर बुलाकर किया था किडनैप

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मुंबई के आर ए स्टूडियो में यूट्यूबर रोहित आर्य ने 15 से 20 बच्चों को बंधक बना लिया. पुलिस मौके पर पहुंची और सभी बच्चों को सुरक्षित बचा लिया. रोहित ने वीडियो जारी कर कहा कि उसकी नैतिक मांगें हैं और वह बातचीत चाहता था. पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है और मामले की जांच कर रही है.

मुंबई में गुरुवार को एक बड़ी और चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां आर ए स्टूडियो में दिनदहाड़े बच्चों को बंधक बना लिया गया. यह स्टूडियो एक्टिंग क्लासेस . के लिए जाना जाता है और यहां पहली मंजिल पर ऑडिशन चल रहे थे. सुबह करीब 100 बच्चे ऑडिशन देने पहुंचे थे. इसी दौरान स्टूडियो में काम करने वाले और यूट्यूब चैनल चलाने वाले रोहित आर्य ने 15 से 20 बच्चों को अंदर बंद कर लिया.

Exit mobile version