
शहर में मार्च माह में 35 थानों में कुल 1634 अपराध दर्ज हुए। इनमें 736 संगीन अपराध रहे। पूरे माह में 308 सड़क हादसे हुए, इनमें 18 लोगों ने जान गंवाई। वहीं 79 मामले में नाबालिग बच्चों के लापता होने के बाद अपहरण का केस दर्ज किया गया। इनमें सर्वाधिक बच्चों के अपहरण के 15 मामले बाणगंगा थाने के हैं। इसके अलावा शहर में 263 वाहन चोरी की घटनाएं भी दर्ज की गईं। 4 हत्याएं और 10 हत्या के प्रयास भी दर्ज हुए।
