मां की जगह नवजात को लगा दिया खून पतला करने का इंजेक्शन , नवजात बच्चे की जान पर बन आई

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

मदरहुड #हॉस्पिटल में कुछ दिन पहले जन्मे बच्चे को खून पतला करने का इंजेक्शन लगा दिया, जो मां को लगना था। इससे #नवजात की जान पर बन आई। उसे गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में रखना पड़ा। खुलासा होने पर परिजनों, डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के बीच नोकझोंक हुई, जो हंगामे में तब्दील हो गई। थाना विजय नगर में मरीज के परिजनों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
पीड़ित मां के परिजनों ने बताया स्कीम 54, मैकेनिक नगर स्थित मदरहुड हॉस्पिटल में नेहा को 13 मार्च को प्रसूति के लिए भर्ती कराया था। 14 मार्च को स्वस्थ बच्चा हुआ। 16 मार्च को दोपहर में #डॉक्टर ने मां की जगह नवजात शिशु को खून पतला करने का इंजेक्शन लगा दिया। बच्चे की जान खतरे में डालकर डॉक्टर और स्टाफ इस्तेमाल इंजेक्शन, दवाई की शीशी लेकर रफूचक्कर हो गए। जानकारी लगते ही बच्चे की मां परेशान हो गई। पति व परिवार को जानकारी दी। इस पर परिजनों ने हंगामा किया।
विजय नगर टीआई चंद्रकांत पटेल के मुताबिक डॉ. गौरव मौगरा पिता दिलीपकुमार जैन (36) निवासी अपोलो डीवी सिटी निपानिया की शिकायत पर अमित राज व उसके साथी पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। गौरव ने रिपोर्ट में बताया मदरहुड हॉस्पिटल से उसके पास कल शाम 7.30 बजे कॉल आया था एक नवजात की तबीयत खराब है। पत्नी डॉ. श्वेता मोगरा के साथ पहुंचा। लिफ्ट से निकला तो बरामदे में खड़े 15-20 लोगो को देखकर भीड कम करने के लिए बोला। इस बात पर दो व्यक्ति गालियां देने लगे। एक युवक ने चांटा मार दिया।
पत्नी बीचबचाव में आई तो उसके साथ भी बदसुलूकी की। अस्पताल स्टाफ ने बताया विवाद करने वाला अमित राज व उसका साथी है। पुलिस जांच कर रही है।
शिशु रोग विशेषज्ञ को चांटा मारने का आरोप
हॉस्पिटल के अन्य डॉक्टर ने बच्चे को एनआईसीयू में अपनी निगरानी में रखा। सीनियर को अवगत कराकर शिशु रोग विशेषज्ञ की मदद ली। बताया जाता है परिजनों द्वारा अपशब्द कहने पर विवाद हुआ। हॉस्पिटल बुलाए गए शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव मोगरा ने परिजनों द्वारा धक्का-मुक्की और उनमें से एक द्वारा चांटा मारने की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
शिशु रोग विशेषज्ञ पर अभद्रता का आरोप
परिजनों द्वारा नवजात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव मोगरा पर अभद्र भाषा में बातचीत करने का आरोप लगाया।

Exit mobile version