महू में डंपर की चपेट में आने से युवक घायल:धार नाका के पास हादसा, काफी देर तक रोड पर तड़पता रहा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

महू के पास धार नाका पर रविवार दोपहर 2 बजे एक डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक के पैर का पंजा बुरी तरह कुचल गया। स्थानीय लोगों ने उसे प्राइवेट अस्पताल भिजवाया। जहां वह बेहोश हो गया। इस कारण उसके नाम और पते की जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि सामने अचानक डंपर आने से युवक ने बाइक में ब्रेक लगाई, जिससे असंतुलित होकर डंपर के पहिये के नीचे आ गया। हादसे के बाद वह काफी देर तक सड़क पर तड़पता रहा। डॉक्टरों ने युवक की हालत गंभीर बताई है। उनका कहना है कि युवक के पैर की सर्जरी करनी पड़ेगी। इधर महू की कोतवाली पुलिस ने डंपर सहित ड्राइवर को पकड़ लिया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version