मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर सपरिवार की गौसेवा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर – नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने 22 नवंबर शनिवार को अपनी वैवाहिक वर्षगांठ सादगी के साथ मनाई। इस अवसर पर उन्होंने सपरिवार राऊ स्थित गोशाला में जाकर गोसेवा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वे सौभाग्यशाली हैं कि उन्हे गोमाता की पूजन-अर्चन और सेवा का सौभाग्य प्राप्त हुआ। गोमाता की सेवा करते हुए उन्हे अपार आनन्द की अनुभूति हुई। इस अवसर पर उनके साथ पत्नी श्रीमती आशा विजयवर्गीय, पुत्र पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय, कल्पेश विजयवर्गीय सहित परिवार के अन्य सदस्य और बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक उपस्थित थे।

Exit mobile version