भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारियों का दल 28 से 31 अगस्त तक करेगा जिले का भ्रमण।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read


दल द्वारा मतदान केन्द्र व्यवस्था एवं बी.एल.ओ. प्रशिक्षण कार्य का लिया जायेगा जायजा।
इंदौर जिले में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त 8 सदस्यीय दल 28 अगस्त से 31 अगस्त तक चार दिवसीय भ्रमण पर रहेगा। इस दौरान वे उज्जैन और रतलाम जिले के भ्रमण पर भी रहेंगे। दल में शामिल अधिकारी जिले के मतदान केन्द्रों का भ्रमण करेंगे। साथ ही वे चुनाव प्रक्रिया के प्रमुख परिचालन क्षेत्रों पर बी.एल.ओ. के प्रशिक्षण कार्य का जायजा लिया जायेगा। दल के सदस्यों के आवास, भोजन, सुरक्षा आदि व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। नियुक्त नोडल अधिकारी अपने सम्पूर्ण दायित्व के निर्वहन हेतु विधानसभा के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं टीम के लाईजनिंग अधिकारी से समन्वय स्थापित कर कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। आयोग द्वारा नियुक्त दल हेतु संयुक्त कलेक्टर इन्दौर श्री दीपक चौहान (मोबाइल नम्बर 9479300866) को लाईजनिंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। नियुक्त लाईजनिंग अधिकारी आयोग द्वारा नियुक्त 8 सदस्यीय दल का भ्रमण प्रभावी रूप से निर्विघ्न संपन्न हो, इस संबंध में समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करवायेंगे।

Exit mobile version