भाजपा विधायक रमेश मंदोला और जीतू चौधरी का हो गया समझौता..!?

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

सोशल मीडिया पर विधायक रमेश मेंदोला के खिलाफ पोस्ट कर इंदौर की ‘दो नम्बरी’ राजनीति में हलचल मचाने वाले भाजपा नेता जीतू चौधरी ने कल रात अन्य पोस्ट के साथ एक और पोस्ट कर सूचित किया था कि कल (यानी आज) 11 बजे लाइव आऊंगा… और उनके समर्थक सहित अन्य इस इंतजार में थे कि इस लाइव वीडियो में अब और क्या ‘नया कांड’ सामने आएगा..? लेकिन रातभर चली हलचल के बाद आज सुबह का सूरज शायद ‘समझौते की सुगबुगाहट’ लेकर आया… चौधरी ने लाइव आने वाली पोस्ट तो हटाई और लाइव नजर आए भी नहीं… शायद ‘मेंदोला की मंडली’ के आगे ‘चौधरी की चौधराहट’ को पिघलना पड़ा हो..? समर्थकों के ‘दादा’ तो हैं ही ‘दयालु’… वहीं ‘टीम चौधरी’ द्वारा ‘बिगड़ती बात को संभालने’ की जो पहल की गई वह आने वाले दिनों में उनके स्वयं के साथ-साथ अन्य के लिए भी ‘अच्छे दिन’ लाने में महती भूमिका निभा सकती है… अगर हुए ‘किसी मनमुटाव’ का वाकई यही ‘अंत’ था तो अपन भी यही कहेंगे – ”अंत भला तो सब भला…” बाकी माता रानी और बाबा महाकाल जानें!!

Exit mobile version