भाई की शादी के तीसरे दिन बहन ने खाया जहर:इलाज के दौरान तोड़ा दम; पुलिस से बयान में कहा था- मर्जी से यह कदम उठाया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के तेजाजी नगर में भाई की शादी के बाद तीसरे दिन एक महिला ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसका एक दिन निजी अस्पताल में उपचार चला। इसके बाद उसे एमवाय भेजा गया। यहां उपचार के दौरान बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। तेजाजी नगर पुलिस के मुताबिक आरती(28) पति राहुल चौहान निवासी मिर्जापुर ने 21 फरवरी को अपने घर में जहर खा लिया। उसे उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई।
रिश्तेदार देवीलाल ने बताया कि 19 फरवरी को भाई कान्हा की शादी थी। आरती उसके पिता के घर पर थी। उन्होंने पिता बहादुर को कॉल कर रसोई वाले का हिसाब करने की बात कही। कुछ देर बाद उनका कॉल रिटर्न आया और बताया कि बेटी ने जहर खा लिया।
इसके बाद नजदीक के अस्पताल लेकर पहुंचे। बाद में तबीयत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने एमवाय भेज दिया। पुलिस ने आरती के बयान लिए थे। जिसमें अपनी इच्छा से जहर खाने की बात कही थी। लेकिन इसके पीछे क्या कारण था। यह नही बताया। आरती के पिता किराना दुकान चलाते है। वह दो भाई बहन है।
आरती की शादी देपालपुर के जलालपुरा में हुई। लेकिन शादी के कुछ समय बाद पति राहुल के साथ वह अपने मायके के पास ही रहने आ गई। पति तेजाजी नगर इलाके में ही मोबाइल की दुकान चलाता है। आरती की 5 साल की बेटी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

Exit mobile version