भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजातीय गौरव यात्रा का शुभारंभ

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती के अवसर पर इंदौर जिले में जनजातीय गौरव यात्रा का शुभारंभ आज अंबेडकर नगर (महू) से किया गया। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डॉ. अंबेडकर नगर महू श्री राकेश परमार द्वारा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर जनजातीय कार्य विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्थानीयजन उपस्थित रहे। यह जनजातीय गौरव यात्रा ग्रामीण अंचलों में जनजागरण एवं भगवान बिरसा मुंडा जी के अदम्य साहस, बलिदान और राष्ट्रप्रेम के संदेश को प्रसारित करने के उद्देश्य से निकाली जा रही है।

Exit mobile version