
बीएसएफ ने अपने स्तर पर जांच पूरी कर एरोड्रम थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
इंदौर। बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) भर्ती प्रक्रिया में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। भर्ती परीक्षा में चयनित उम्मीदवार अंगद पुत्र नत्थी लाल (लाडुआपुरा) ने अपने स्थान पर दोस्त पवन कुमार सिंह को परीक्षा देने भेजा था। यह गड़बड़ी ट्रैनिंग कार्यक्रम के दौरान बायोमैट्रिक सत्यापन के समय पकड़ी गई।
बीएसएफ मुख्यालय द्वारा आयोजित परीक्षा में अंगद का नाम और विवरण सही दर्ज था।
लेकिन जब उसकी बायोमैट्रिक जांच की गई, तो उसके अंगूठे के निशान और आंखों का डेटा बेस से मिलान नहीं हुआ।
इसके बाद अधिकारियों ने उससे पूछताछ की। पूछताछ में अंगद ने स्वीकार किया कि परीक्षा उसके दोस्त पवन कुमार सिंह ने दी थी।
इंदौर में नर्सिंग परीक्षा में मामा की जगह पेपर देते पकड़ा गया भांजा, फोटो देखकर खुली पोल
अधिकारियों ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए इसे संगठित अपराध की श्रेणी में रखा है।
बीएसएफ ने आशंका जताई है कि इस धोखाधड़ी में एक बड़े गिरोह का हाथ हो सकता है।
अंगद ने अपने लिखित बयान और नियुक्ति प्रस्ताव की प्रति अधिकारियों को सौंपी है।
ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षा देते ‘मुन्नाभाई’ पकड़ाया… 20 हजार रुपये में हुआ था सौदा
