बिना लाइसेंस के संचालित 17 यात्री बुकिंग ऑफिस सील:तीन बसें भी जब्त; नियमों के उल्लंघन में 11 बसों से वसूला 45 हजार रु. का जुर्माना

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में शनिवार को जिला प्रशासन, परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से नवलखा बस स्टैंड पर यात्री बसों और बुकिंग ऑफिसों की सघन जांच की। जांच में 17 यात्री बुकिंग ऑफिस बिना लाइसेंस के संचालित पाए गए। यात्री बुकिंग ऑफिस संचालकों से ऑफिस के दस्तावेज मांगे जाने पर उनके द्वारा मौके पर उपलब्ध नहीं करवाए गए। इस इन बुकिंग ऑफिस को सील किया गया। इसी कड़ी में नवलखा बस स्टैंड से संचालित इंटरस्टेट और स्टेज कैरिज की बसों की भी जांच की गई। इस दौरान 11 बसों में विभिन्न कमियां पाए जाने पर मोटरयान अधिनियम के तहत 45 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। मौके पर दस्तावेज नहीं पाए जाने पर तीन बसों को जब्त किया गया।

Exit mobile version