बिना खाद्य लाइसेंस संचालित प्रतिष्ठान सील, प्रोटीन उत्पादों के नमूने लिए गए.

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read


इंदौर के सपना संगीता रोड टॉवर चौराहे पर स्थित हाई बोर्न न्यूट्रिशन एंड फिटनेस प्राइवेट लिमिटेड को बिना वैध खाद्य लाइसेंस के संचालन करते पाए जाने पर खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा कार्यवाही करते हुए सील कर दिया गया है।
कार्रवाई के दौरान प्रतिष्ठान में अवतार एवं न्यूट्रा वे ब्रांड के प्रोटीन पाउडर पाए गए, जिनके नमूने मौके पर ही संग्रहित कर परीक्षण हेतु भेजे गए हैं। अधिकारियों द्वारा प्रतिष्ठान को नोटिस जारी किया गया है एवं स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वैध लाइसेंस प्राप्त होने तक प्रतिष्ठान बंद रहेगा।

Exit mobile version