This image has an empty alt attribute; its file name is image-11-png.avif

बाल भवन में स्पोकन इंग्लिश शिविर प्रारंभ

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read


सिलाई व कंप्यूटर प्रशिक्षण भी होगा आयोजित.
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित संभागीय बाल भवन में बच्चों के समग्र विकास हेतु विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में ऑलवेज हैप्पी हेल्पिंग हैंड संस्था के सहयोग से स्पोकन इंग्लिश शिविर प्रारंभ किया जा रहा है।
संस्था की डायरेक्टर श्रीमती साधना टोडी एवं उनकी टीम ने बाल भवन के सहायक संचालक श्री व्ही.पी.एस. राठौर से मुलाकात कर इस शिविर को लेकर विस्तार से चर्चा की। चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया कि अंग्रेज़ी बोलचाल को प्रोत्साहित करने के लिए कल से शिविर की शुरुआत की जाएगी। साथ ही आगामी सप्ताह से महिलाओं और किशोरी बालिकाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण शिविर भी प्रारंभ किया जाएगा। वर्तमान में संस्था के सहयोग से मेहंदी कला एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण शिविरों का संचालन किया जा रहा है। बाल भवन में नियमित कक्षाएं प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित की जा रही हैं, जिनमें नृत्य (कत्थक एवं प्रांतीय लोकनृत्य), गायन (सुगम संगीत), कंप्यूटर शिक्षा एवं वैज्ञानिक नवाचार विषयों का प्रशिक्षण बच्चों को दिया जा रहा है।

Exit mobile version