बामणिया कुंड में बीटेक सेकेंड ईयर का छात्र डूबा, मौत:महू में 4 घंटे की सर्चिंग के बाद मिला शव, दोस्तों के साथ घूमने आया था

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

महू के बड़गोंदा थाना क्षेत्र स्थित बामणिया कुंड में नहाते समय एक छात्र डूब गया। वह अपने दोस्तों के साथ कुंड घूमने आया था। शव को 4 घंटे की सर्चिंग के बाद कुंड से बाहर निकाला गया है।
छात्र नैतिक बीटेक सेकेंड ईयर की पढ़ाई मेडिकैप्स कॉलेज से कर रहा था। वह मूल रूप से शाजापुर जिले का रहने वाला था। अपने चार दोस्तों के साथ बामणिया कुंड घूमने गया था। इस दौरान वह गहरे पानी में डूब गया।
छात्र के शव को पुलिस सिविल अस्पताल लेकर पहुंची गुरुवार सुबह छात्र का पोस्टमॉर्टम होगा।
इस दौरान कुंड के अंदर बड़गोंदा थाना में पदस्थ जवान रवि राजावत और गोताखोर लाल सिंह कड़ी मशक्कत कर छात्र को कुंड में सर्चिंग करते रहे। छात्र नैतिक की कुंड के अंदर 4 घंटे तक सर्चिंग चली। तब लाश मिली।
प्रशासन ने इस क्षेत्र को प्रतिबंधित भी कर रखा है, लेकिन इसके बावजूद लोग यहां पहुंच जाते हैं।

Exit mobile version