भंवरकुआं पुलिस ने एक और मामले में 20 साल की युवती की शिकायत पर हर्ष पिता अशोक केवट निवासी पालदा पर छेड़छाड़ का मामला शनिवार को दर्ज किया है।
पीड़िता ने बताया कि दोनों में करीब 1 साल से दोस्ती है। दोनों एक-दूसरे को पसंद भी करते हैं। मोबाइल पर उनकी बातचीत होती थी।
कुछ समय पहले हर्ष के बारे में पीड़िता के परिवार को पता चला। तब हर्ष से बात करना बंद कर दी। इसके बाद लगातार काॅल कर बात करने को लेकर दबाव बनाता रहा।
वह पीछा कर परेशान करने लगा। शनिवार को जब पीड़िता घर से बाहर निकली तो उसका रास्ता रोका ओर उससे कहा कि बात नहीं करेगी तो उसके पास फोटो-वीडियो है जो वायरल कर देगा और कहीं भी शादी नहीं होने देगा। बाद में पीड़िता ने अपने परिवार को जानकारी दी और थाने आकर आरोपी पर एफआईआर दर्ज कराई है।
