बाइक को लोडिंग वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

एरोड्रम इलाके में रविवार शाम एक हादसे में एक सोना चांदी कारीगर की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में भतीजा और दोस्त घायल हुआ है। पुलिस के मुताबिक सुपर कारिडोर पर हुए सड़क हादसे में सोना चांदी कारीगर अमित(44) पुत्र आलोक जाना निवासी रुक्मणी नगर की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में उनके दोस्त सुब्रत और भतीजा शशांक घायल हुए हैं। अमित मूल रूप से कलकत्ता के रहने वाले हैं।
लोडिंग वाहन ने लापरवाही से वाहन चलाकर उनकी बाइक को टक्कर मारी थी। जिसमें मौके पर ही अमित ने दम तोड़ दिया। रविवार को छुट्‌टी होने से वह भतीजे शशांक काे लेकर घूमने निकले थे। हालांकि लोगों ने लोडिंग वाहन को रोक लिया था।

Exit mobile version