
मांगलिया क्षेत्र में 62 वर्षीय सिक्युरिटी गार्ड रतनसिंह सोनगरा की सड़क हादसे में मौत हो गई। रतनसिंह ड्यूटी समाप्त कर बाइक से लौट रहा था।
सामने से आ रहे दंपती की बाइक से रतनसिंह टकरा गया। हादसे में दंपती भी घायल हुए है। शिप्रा पुलिस के मुताबिक घटना मंगलवार शाम अर्जुन बड़ौदा के समीप की है।
स्कीम-78 निवासी रतनसिंह सेंट्रल पाइंट के पास कारखाना में नौकरी करता था। शाम को लौटते समय सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई।
बाइक सवार सौरभ और कनक निवासी नयापुरा घायल हो ग
