थर्टी फर्स्ट और नए साल पर हुड़दंग की आशँका में पुलिस ने आदतन अपराधियों पर सख्ती शुरु कर दी है। पुलसि थाने के रिकार्ड के आधार पर बदमाशों को थाना तलब कर परेड करवा रही है। मंगलवार को जोन-3 में 118 अपराधियों पर बाउंड ओवर की कार्रवाई की। कुछेक को नोटिस जारी किए है। डीसीपी जोन-3 राजेश व्यास के अनुसार पुलिस ने सभी थानों से ऐसे अपराधियों का डेटा निकाला गया है जिनके खिलाफ चाकू बाजी,लूट,अवैध वसूली के प्रकरण दर्ज है। सभी को थाना तलब कर बाउंड ओवर किया गया है।
