बच्चे को थप्पड़ मारे, मां समझाने गई तो डंडे से पीटा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

चंदन नगर में बच्चे को लेकर महिला और पड़ोसी के बीच जमकर विवाद हो गया। पड़ोसी बदमाश ने पहले बच्चे के साथ मारपीट की, फिर समझाने गई उसकी मां को भी लाठी से पीट दिया। महिला को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक शबाना शेख की रिपोर्ट पर भूरा शेख निवासी जवाहर टेकरी के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला ने बताया, मेरा 11 वर्षीय बेटा मुजम्मिल रोता हुआ घर आया और बोला कि मोहल्ले के भूरा ने बिना बात थप्पड़ मारे हैं। मैं भूरा को समझाने गई तो वह गालियां देने लगा। दी। मैंने विरोध किया तो डंडे से मुझे पीटने लगा। मेरा सिर फोड़ दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

Exit mobile version