बाणगंगा थाना क्षेत्र के ग्राम सुखलिया की एक फैक्ट्री में काम कर रही महिला की मंगलवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान नर्मदाबाई (60) पत्नी शिवराम, निवासी रेडवाल कॉलोनी के रूप में हुई है।
फैक्ट्री प्रबंधन का कहना है कि काम के दौरान महिला को किसी अज्ञात जहरीले जानवर ने काट लिया था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण की पुष्टि हो सकेगी।
