फेमस होने महाराष्ट्र में गर्दन काटी थी…इंदौर पुलिस ने पकड़ा: सिर लेकर थाने पहुंचा था आरोपी; अब एसआईआर फॉर्म भरने आया तो पकड़ाया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर पुलिस की पकड़ में एक ऐसा चोर आया है, जिस पर 100 से ज्यादा केस दर्ज हैं। वह एसआईआर के लिए अपने माता-पिता की जानकारी लेने महाराष्ट्र के अकोला से इंदौर आया था। लेकिन यहां पुलिस के हत्थे चढ़ गया। ये वही आरोपी है, जिसने फेमस होने के लिए एक शख्स की गर्

तलवार सिंह को किया गिरफ्तार

डीसीपी राजेश व्यास ने बताया कि अब्दुल रशीद उर्फ तलवार सिंह को शहर के पलासिया थाना क्षेत्र के एक आवासीय ‘अपार्टमेंट’ में तीन दिसंबर को दिनदहाड़े चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के कब्जे से 7.50 लाख रुपए की चोरी का माल बरामद किया गया है, जिसमें एक दोपहिया वाहन और सोने-चांदी के आभूषण शामिल हैं।

इंदौर का रहने वाला है आरोपी

व्यास ने बताया कि अब्दुल रशीद मूलत: इंदौर का रहने वाला है, लेकिन पिछले कुछ साल से महाराष्ट्र के अकोला जिले में रह रहा है। उन्होंने बताया कि अब्दुल रशीद मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का फॉर्म भरने अपने गृहनगर इंदौर आया था। इस दौरान उसने शहर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

डीसीपी ने बताया कि इस कुख्यात बदमाश पर मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में 100 से ज्यादा आपराधिक वारदातों में शामिल होने का आरोप है, जिनमें चोरी के साथ ही हत्या और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले शामिल हैं। उन्होंने बताया कि रशीद महाराष्ट्र के कई आपराधिक मामलों में वांछित था।

- Advertisement -

वहीं, डीसीपी ने बताया कि हमें पता चला है कि अब्दुल रशीद ने महाराष्ट्र के वर्धा जिले में कुछ साल पहले तलवार से हमला करके एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी और वह मृतक की गर्दन लेकर पुलिस थाने पहुंच गया था। इस वारदात के बाद वह तलवार सिंह के नाम से कुख्यात हो गया।

Exit mobile version