फाइल आगे बढ़ाने प्रिंसिपल दो हजार की रिश्वत लेते पकड़ाई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

लोकायुक्त पुलिस ने शासकीय उत्कृष्ट बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांवेर की प्रिंसिपल मनीषा पहाड़िया को दो हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए बुधवार को रंगेहाथ पकड़ा है। साथी शिक्षक की प्रोबेशन की अवधि पूरी हो गई थी। उसे नियमित करने की फाइल जिला शिक्षा अधिकारी को भेजी जानी थी। इस फाइल को भेजने के लिए दो हजार की रिश्वत मांग रही थी। पीड़ित शिक्षक आशीष मारू ने लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय से शिकायत की थी।
हर महीने 4 भ्रष्ट को पकड़ा
इस साल जनवरी से सितंबर तक लोकायुक्त संगठन ने कुल 33 भ्रष्ट कर्मचारी, अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा है। हर महीने औसत 4 भ्रष्टों को रंगेहाथ पकड़ा जा रहा है। इस महीने में 10 दिनों में ही पांच के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं। यही नहीं आय से अधिक संपत्ति, पद का दुरुपयोग, सरकारी धन का गबन करने वाले अफसरों की संपत्ति राजसात किए जाने के प्रकरण विचाराधीन है। कुल 20 करोड़ रुपए से ज्यादा आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने वाले 8 भ्रष्ट अफसरों की संपत्ति राजसात करने के लिए जिला कोर्ट में अर्जी दायर रखी है।

Exit mobile version