पूर्व जिला न्यायाधीश तथा मप्र बार काउंसिल जबलपुर के सदस्य व वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्र जैन से नगर निगम जोन क्रमांक 7 की भवन अधिकारी श्रीमती टीना सिसौदिया द्वारा जान से मारने की धौस, गाली गलौज तथा अभद्र व्यवहार किए जाने के खिलाफ आक्रोशित वकीलों ने शनिवार को हीरानगर थाना घेर लिया। पुलिस इस मामले की जांच कर फिर कार्रवाई किए जाने की बात कह रही है, जबकि वकीलों का कहना है कि एक पूर्व न्यायाधीश के मामले में भी कार्रवाई नहीं की जा रही है तो पुलिस आम लोगों के साथ क्या करती होगी..? वकील भवन अधिकारी टीना सिसोदिया के खिलाफ एफआईआर करने की मांग पर अड़े हुए थे।
अधिवक्ता नरेन्द्र कुमार जैन ने आरोप लगाया कि जोन 7 की भवन अधिकारी द्वारा उनसे अभद्रता की गई… इनका आरोप है कि भवन अधिकारी की शय पर कई अवैध निर्माण हो रहे हैं… इसकी शिकायत जब भवन अधिकारी से की तो वे टालमटोली करती रहीं और अभद्रता के भी आरोप लगे… इस मामले में श्री जैन ने लिखित शिकायत करते हुए थाने से ही वीडियो भी जारी किया…
